Shimla: मौसम विभाग शिमला में 2 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है और वही 2 जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है और वही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
2 जुलाई: इन जिलों में 'ओरेंज' और 'यल्लो' अलर्ट
जबकि तीन और चार जुलाई को राज्य के कुछ भागों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है जिसके कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है और वही 5 जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य की कुछ भागों में भारी से भरी बारिश और आसमानी बिजली गिरने का भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
साप्ताहिक पूर्वानुमान: 5 से 7 जुलाई तक बिगड़ेगे हालात
लोगों से यह आग्रह रहेगा कि वह नदी नालों से दूर रहे और नदी नालों के पास न जाए और आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके और अनावश्यक यात्रा करने से बच्चे घर में रहे और सुरक्षित रहें।
नदी नालों के के पास जाने पर सख्त पाबंदी
लगातार हो रही बारिश के कारण विकास सतलुज पार्वती और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, प्रशासन नए प्रयतको और स्थानीय लोगों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नदी नालो से रहे दूर: किसी भी हाल में सेल्फी लेने या वीडियो बनाने के लिए नदी के पास न जाएं।
यह भी पढ़े :- हिमाचल में भारी बारिश का कहर, बादल फटने के कारण कई लोगों ने गवाई अपनी जान
अनावश्यक यात्रा बचे: बारिश के कारण सड़कों के बंद होने और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा है केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सुरक्षित मार्ग से यात्रा करें।
घर में रहे, सुरक्षित रहें: खराब मौसम और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर जानने के बजाय सुरक्षित पक्के मकान के अंदर ही रहे।
.png)
