शिमला न्यूज़/हिमाचल प्रदेश न्यूज़
मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट क्राइसिस) में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों पर भी दिखाई देने अब लग गया है इन हालातों के बीच हिमाचल प्रदेश के हजारों परिवार को चिंता सता रही है क्योंकि उनके परिजन दुबई, सऊदी अरब, कतर और अन्य कई देशों में कार्यरत है।
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री विक्रम आदित्य सिंह ने विदेशों में फंसे हुए हिमाचलियो की सहायता के लिए पहल की गई है उन्होंने परिजनों की मदद और समन्वय के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है तथा केंद्र सरकार और भारतीय दूतावासों से संपर्क साधा है।
खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, हिमाचल के परिवार चिंतित
मध्य पूर्व क्षेत्र में ईरान - अमेरिका - इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष (ईरान इजरायल कनफ्लिक्ट) के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई दिखाई दे रही है इस क्षेत्र में लाखों भारतीय नागरिक भी काम करते हैं और जिनमें से हिमाचल प्रदेश के लगभग 45000 से अधिक लोग शामिल बताएं जा रहे हैं विशेष रूप से दुबई, सऊदी अरब, कतर और अन्य कई देशों में कार्यरत हिमाचली युवा मौजूदा हालात को लेकर असमंजस में है और उनके परिवारों को यह आशंका है कि यदि हालात और बिगड़ेंगे तो उनकी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
विक्रम आदित्य सिंह ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री विक्रम आदित्य सिंह ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें उन्होंने राज्य सरकार विदेशों में फंसे हिमाचलों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा है कि जिन परिवारों के सदस्य मध्य पूर्व या खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं वह सहायता, मार्गदर्शन और समन्वय के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर - 0177 2808600 पर संपर्क कर सकते हैं मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़े :- SDM शिमला ओशिन शर्मा विवाद: HAS अधिकारी ने डीएक्टिवेट किए सोशल मीडिया अकाउंट्स, जिम सप्लीमेंट प्रमोशन पर उठे सवाल
केंद्रसरकार और दूतावासों से संपर्क
लोक निर्माण मंत्री ने बताया है कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय (मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स) और संबंधित भारतीय दूतावासों से सवन्मय स्थापित किया गया है उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं मंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि हालात ओर बिगड़ते हैं तो राज्य सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
परिवारों के लिए सहायता और मार्गदर्शन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया गया है कि जो परिवार अपने परिजनों की स्थिति को लेकर अत्यंत चिंतित है वे घबराएं नहीं क्योंकि राज्य सरकार उनके संपर्क में है और नियमित अपडेट साँझा भी की जा रहे हैं सरकार ने यह कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करते रहें परिजनों को सलाह दी गई है कि वह अपने रिश्तेदारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्रदान करें।
मध्य पूर्व संकट का वैश्विक प्रभाव
मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों और तेल कीमतों पर भी देखने को अभी मिल रहा है यदि संघर्ष ओर बढ़ता रहा तो इसका अर्थव्यवस्था और विदेशों में काम कर रहे मजदूरों पर भी अत्यधिक पड़ सकता है विशेषज्ञों का मानना है की खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीयों कामगारों की मौजूदगी के कारण भारतीय सरकार भी हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़े :- हिमाचल में पंचायत सेक्रेटरी भर्ती मे भरे जाएँगे 119 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 10 मार्च से
हिमाचली युवा युवा बड़ी संख्या में विदेशियों में कार्यरत
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों जैसे कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला से बड़ी संख्या में युवा खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं इनमें से अधिकांश निर्माण कार्य, होटल, उद्योग, तकनीकी सेवाओं और निजी कंपनियों में भी कार्यरत है और वर्तमान संकट को देखते हुए उनके परिवारों को चिंता अत्यधिक सता रही है।
सरकार की प्रतिबंधता
विक्रम आदित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार अपनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए अभी पूरी तरह से प्रतिबंध है उन्होंने यह भरोसा भी दिलवाया है कि हर स्थिति में राज्य सरकार मानवीयो और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएगी और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार सहयोग से विशेष राहत अभियान भी चलाया जा सकता है।
मध्य पूर्व मैं बढ़ते संघर्ष के बीच विदेश में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है और केंद्र सरकार से संबंध स्थापित कर राहत के लिए प्रयास काफी तेज किए गए हैं हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन सरकार और प्रशासन किसी भी उपस्थित से निकलने के लिए अभी पूर्ण रूप से तैयार है परिजनों से अपील की गई है कि वह सयम बनाए रखें और केवल अधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
.png)
