शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)ने डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करते हुए अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है और इस नई वेबसाइट में आपको आधुनिक डिजाइन और तेज सरवर स्पीड और मोबाइल फ्रेंडली इंटरफेस के साथ तैयार कर दिया गया है और जिसमें की प्रदेश भर के लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन अथवा एडमिट कार्ड और परिणाम देखने में अब पहले से अधिक सुविधा प्राप्त होगी और ना ही अभ्यर्थियों को साइबर कैफे जाने की जरूरत पड़ेगी जिससे वह खुद ही नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
क्या खास होगा इस Hppsc की आधिकारिक वेबसाइट पर
नई आधिकारिक वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बना दिया गया है जिसमें होम पेज पर ही लेटेस्ट नोटिफिकेशन और अडवर्टिवमेंट, अप्लाई ऑनलाइन, एडमिट कार्ड डाउनलोड और रिजल्ट की स्पष्ट ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं और इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग पेज खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसके अलावा वेबसाइट में रियल टाइम अपडेट सिस्टम को भी जोड़ दिया गया है जिसमें कि अभ्यर्थी नई भर्ती परीक्षा तिथि या रिजल्ट की सूचना उन्हें तुरंत उपलब्ध हो जाएगी और आयोग का दावा है कि सरवर अपग्रेड होने से हाई ट्रैफिक के दौरान भी वेबसाइट कभी भी क्रेश नहीं हो पाएगी।
HPPSC ऑनलाइन आवेदन करना होगा ओर भी आसान
नई आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिंग प्रक्रिया को ओर अधिक रूप से सरल बना दिया गया है जिससे कि उम्मीदवार अब एक ही प्रोफाइल से कई भर्तियो के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
• वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR सुविधा
• प्रोफाइल अपडेट कभी विकल्प उपलब्ध
• आवेदन शुल्क का सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान आवेदन
• फार्म की डिजिटल कॉपी डाउनलोड यह सुविधा खासकर उन विद्यार्थियों के लिए राहत भरी हो सकती है जो कि दूर दराज क्षेत्रों से आवेदन किया करते हैं
मोबाइल और टैबलेट पर बेहतर अनुभव
नई आधिकारिक वेबसाइट HPPSC पूरी तरह से मोबाइल रेस्पॉन्सिव है और अब उम्मीदवार अपने स्मार्टफोन से ही आवेदन एडमिट कार्ड डाउनलोड और रिजल्ट चेक करने की सुविधा प्राप्त होगी इससे साइबर कैफे पर निर्भरता कम हो जाएगी और इस समय की भी काफी बचत हो पाएगी।
यह भी पढ़े :- हिमाचल प्रदेश में SDM को मिले 5 लाख तक के विकास कार्यों की मंजूरी के अधिकार, सरकार का बड़ा फैसला
पारदर्शिता और सुरक्षा पर अधिक जोर
आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट में डेटा सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रह सकेगी और इसके लिए मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम भी उपलब्ध इसमें करवा दिया गया है इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाओं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कर दी गई है जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अफवाह पर भी रोक लग जाएगी।
अभ्यार्थियों को क्या करना चाहिए?
नई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोफाइल अपडेट करना चाहिए।
पुरानी वेबसाइट में बुकमार्क हटाकर नई साइट सेव करें।
आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़े।
केवल आधिकारिक पोर्टल से ही फीस का भुगतान करें।
युवाओ के लिए बड़ी राहत भरी खबर
हिमाचल प्रदेश विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए हर साल हजारों अभ्यर्थी HPPSC के माध्यम से आवेदन करते हैं और अब नई वेबसाइट लांच होने से आवेदन प्रक्रिया और भी अधिक तेज हो गई है और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी भी कर दी गई है विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल सुधार से भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बढ़ेगी और उम्मीदवारों का भी विश्वास और अधिक मजबूत हो जाएगा।
.png)
