Today Gold Rate Himachal: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और भू राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट देखने को मिल रही है आमतौर पर युद्ध और वैश्विक तनाव के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुक करते हैं लेकिन इस बार बाजार में अलग ही रुझान देखने को मिला रहा है और विशेषज्ञ के अनुसार डॉलर की मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिरता और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सोने और चांदी की कीमतों में अंकित की गई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बने हुए हैं और युद्ध की खबरों के बावजूद निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने में खरीदारी नहीं हो पा रही है जिसके कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है और भारत में सराफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों का ध्यान फिलहाल अन्य विशेष विकल्पों की ओर भी जा रहा है और यही वजह है कि सोने और चांदी जिन्हे पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है उनकी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
युद्ध का असर वैश्विक बाजारों पर
जब भी दुनिया के किसी हिस्से में युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है तो उसका असर वैश्विक बाजारों पर तुरंत देखने को मिलता है और निवेशक जोखिम से बचने के लिए अपने निवेश को सुरक्षित जगह पर लगाने की कोशिश किया करते हैं हालांकि इस बार स्थिति थोड़ी अलग दिखाई दे रही है युद्ध के कारण कई देशों में अर्थव्यवस्था पर दबाव अभी बढ़ गया है और इसे शेयर बाजार, तेल बाजार और कमोडिटी बाजार में भी अस्थिरता को देखा जा रहा है और सोने चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता का असर झेल रही है।
डॉलर की मजबूती बना कारण
सोने की कीमतों में गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी माना जा रहा है और जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में होती है वह डॉलर मजबूत होने से सोना अन्य देशों के निवेशकों के लिए महंगा हो जाता है जिससे उसकी मांग कम हो जाती है और मांग कम होने से कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।
निवेशकों की बदली रणनीति
वर्तमान समय में निवेशकों की रणनीति भी बदलती हुई नजर आ रही है और कई निवेशक अब केवल सोने और चांदी पर निर्भर रहने के बजाय अपने निवेश को अलग-अलग क्षेत्र में बांट भी रहे हैं जिससे इसमें शेयर बाजार, क्रिप्टोकरंसी और अन्य निवेश विकल्प भी शामिल है विशेषज्ञों का मानना है कि यही कारण है कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में सोने की कीमतों में उतनी तेजी नहीं आ रही है जिससे पहले देखने को मिलती थी।
यह भी पढ़े :- Tourist Alert: मनाली में भारी बर्फबारी, अटल टनल जाने से पहले पढ़े ये जरूरी खबर
भारत के सराफा बाजार पर भी असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर भारत की सराफा बाजार पर भी पड़ रहा है और कई शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की जा रही है और इससे आम ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन खासकर उन लोगों को जो शादी और निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रही थी हालांकि बाजार विशेषज्ञ का कहना है कि गिरावट स्थाई नहीं है और आने वाले समय में फिर से उत्तर - चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा
विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना खरीदना चाहता है तो वह मौजूद गिरावट एक अच्छा अवसर हो सकता है जिससे सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है और लंबी अवधि में इसकी कीमतों में वृद्धि देखने को मिलती आ रही है हालांकि निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञ सलाह जरूर लेनी चाहिए।
आगे क्या रह सकता है बाजार का रुख
आने वाले दिनों में सोना चांदी की कीमतों का रुख काफी हद तक वैश्विक परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा यदि युद्ध की स्थिति और तनाव इतना ही बढ़ता है तो कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है और वहीं अगर आर्थिक हालत स्थिर होते हैं तो कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं और बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए ताकि सोने और चांदी लंबे समय में स्थिर और सुरक्षित निवेश के विकल्प माने जाते हैं।
यह भी पढ़े :- दिल दहला देने वाली घटना: चौथी बार बेटी होने पर मां ने चारों बेटियों को कुएं में फेंक, फिर खुद लगाई फांसी
युद्ध और वैश्विक तनाव की बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने बाजार में नई चर्चा भी शुरू कर दी गई है हालाँकि यह गिरावट अस्थाई भी हो सकती है और निवेशकों के लिए जरूरी है कि वह बाजार की स्थिति को समझ कर ही निवेश का निर्णय ले।
.png)
