कुल्लू/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बार फिर से खेल जगत में गर्व की खबर सामने आई है बंजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलवारी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चेताली पुत्री श्री हरि सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली गई है चेताली का चयन यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप U-21 के लिए हुआ है यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च 2026 तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी और इस चैंपियनशिप का आयोजन की KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में किया जा रहा है और जहां देशभर से चुने गए सभी युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे चेताली के इस चयन से पूरे जिला कुल्लू के साथ-साथ बंजार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है गांव और इलाके के लोग इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
बंजार की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान
ग्राम पंचायत कलवारी की रहने वाली चेताली बचपन से ही खेलों में काफी रुचि रखती थी और उन्होंने स्कूल स्तर से ही वॉलीबॉल खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तर तक जा पहुंची कोच और खेल विशेषज्ञ का यह कहना है कि चेताली की फिटनेस और तेज रिफ्लेक्स और खेल के प्रति समर्पण उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाता है और इसी प्रतिभा के दम पर ही उनका चयन अब यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप U-21 के लिए हुआ है यह उपलब्धि केवल चेताली और उनके परिवार के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
परिवार और गांव में खुशी की माहौल
जैसे ही चेताली के लिए चयन की खबर गांव में पहुंची तो परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और गांव के लोगों ने चैताली को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई चेताली के पिता श्री हरि सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी बचपन से ही खेलों में काफी रुचि रखती थी और उन्होंने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया है उन्होंने कहा है की चैताली की मेहनत और लग्न का ही परिणाम है कि आज वह राष्ट्र स्तर पर खेलने जा रही है परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें पूरे विश्वास है कि चेताली आने वाले समय में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
यह भी पढ़े :- हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कांगड़ा में खड्ड में डूबने से 13 वर्षीय आयुष पठानिया की मौत
राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी प्रतिभा
यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप U-21 देश की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है और इस प्रतियोगिता में देश की अलग-अलग राज्य में से चुनिंदा खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में चेताली को देश के कई बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए खेलने का मौका मिलेगा यह अनुभव उनके खेल करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है विशेषज्ञ का मानना है कि अगर चेताली इस तरह मेहनत करती रही तो आने वाले समय में वह राष्ट्रीय टीम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जा सकती है।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी चेताली
चेताली की इस सफलता ने बंजार क्षेत्र और कुल्लू जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है और ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी यहां के खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर उपलब्धि हासिल कर रहे हैं चेताली की उपलब्धि से यह साबित हो जाता है कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
खेलों में आगे बढ़ता हिमाचल
पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं वालीबाल, क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं खेल विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार और खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण का सकारात्मक असर दिखाई दिया जा रहा है चेताली जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का ही सफलता से प्रदेश के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती जा रही है।
यह भी पढ़े :- Breaking News Himachal: ऊना में युवक-युवती ने नहर में कुदकर उठाया खौफनाक कदम
कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र की चेताली का यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप U-21 के लिए चयन पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है और यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और परिवार की समर्थन का परिणाम है आने वाले दिनों में भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली इस पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी की निगाहें चेताली के प्रदर्शन पर ही रहेगी और उम्मीद है कि वह अपने शानदार खेल से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
.png)
