कुल्लू|हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ा गुशैणी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहा प्रेम प्रसंग के चलते एक युबक की बेरहमी से पिटाई कर हत्त्या कर दी गयी है पुलिस जाँच मे बड़ा खुलासा हुआ है कि युवक की प्रेमिका पहले से ही शादीशूदा थी।
प्रेम संवन्ध बना ह्त्या की बजह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 'दीपक कुमार झा' निवासी मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है जो वर्तमान में दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिला में रह रहा था दीपक का गाड़ा गुशैणी क्षेत्र की एक महिला से संबंध था जब वह महिला से मिलने कुल्लू पहुंचा तो महिला के पति और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और फिर उसे बेरहमी से पीटा जिससे गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई।
पति सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक नवालिंग भी हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के पति टीकम राम निवासी गाड़ा गुशैणी, और गोपीचंद निवासी टपनाली और डॉक्टर सिंह निवासी बाली चौकी को गिरफ्तार कर लिया है इसके साथ ही इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है अदालत में तीन मुख्य आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
शव कुल्लू अस्पताल के शवगृह् में, परिजनों को सूचना
हत्या के बाद मृतक का शव कुल्लू अस्पताल के शवगृह् में रखा गया है पुलिस ने बिहार में रहने वाले मृत्यु के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत की आशंका
जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना
पुलिस अध्यक्ष कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है मामले से जुड़ी महिला फिलहाल सदमे में है जिस कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं उन्होंने कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा जल्दी इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव है।
.png)
