बिलासपुर/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की जिला बिलासपुर में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक कार हादसा सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र को झंझोर कर रख दिया गया है शिमला मटोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और बेकाबु कार ने स्कूटी सवार एक पूर्व सैनिक को जोरदार टक्कर मार दी है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है मृतक पूर्व सैनिक की पहचान राजेश कुमार चौहान के रूप में बताई जा रही है जो भारतीयों सेना से करीब 4 वर्ष पहले सेवानिवृत हुए थे यह हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगते ही पूर्व सैनिक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उन्हें रास्ते में ही दम तोड़ दिया है इस घटना के बाद ही पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी जिससे स्थानीय लोगों मे मातम सा छा गया है।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार चौहान शुक्रवार की शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर घुमारवीं से अपने घर की ओर लौट रहे थे तो अचानक जब शिमला मटोर राजमार्ग पर देहलवी क्षेत्र के पास पहुंचे तो तभी सामने से आ रही है एक तेज रफ्तार करने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे उनके स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक कार की रफ्तार बेहद तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार हुई की स्कूटी के परखचे उड़ गए और पूर्व सैनिक सड़क पर कई फुट दूर जा कर गिर गया।
टक्कर के बाद ट्रक से जा टकराई कार
हादसे के बाद कार चालक घबरा गया और भागने की प्रयास में ही अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से आगे दौड़ी लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी कार एक ट्रक से जा टकराई इसके बावजूद आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी से बाहर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी सी मच गई और चारों ओर चीख पुकार की आवाज सुनाई देने लगी।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणो और राहगीरों ने खून से लतपत पूर्व सैनिक को उठाकर घुमारवीं अस्पताल में पहुंचाया गया हालांकि उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया था अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया गया।
4 वर्ष पहले ही हुए थे सेवानिवृत्त
मृतक राजेश कुमार चौहान भारतीय सेवा में लंबे समय तक सेवा देने के बाद करीब 4 वर्ष पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे वह अपने गांव और क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय और मिलनसार व्यक्ति माने जाते हैं ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने हमेशा अनुशासन और सादगी का जीवन जिया है और सेना से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने सामाजिक कार्य पर काफी मदद की है।
हंसता खेलता परिवार पल भर में उजड़ा
इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सैनिक के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया गया है राजेश कुमार चौहान अपने पीछे पत्नी,एक बेटा और एक विवाहित बेटी को छोड़ गए हैं उनके आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गई है और घर में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
गांव में पसरा मातम
जैसे ही हादसे की खबर गांव में पहुची तो बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लग पड़े हर कोई इस घटना से स्तंभ है और पूर्व सैनिक की मौत को आकस्मिक मौत माना जा रहा है ग्रामीण ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है।
पुलिस जांच जुटी, मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर ही पहुंच गई थी और घटनास्थल का मुआयना भी किया गया पुलिस ने स्कूटी और कार से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं डीएसपी विशाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं फरार कार चालक की तलाश भी अभी जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने शिव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :- नेरचौक अस्पताल में लापरवाही? इंजेक्शन लगते ही मरीज की मौत, परिजनों का आरोप
तेज रफ्तार बन रही जानलेवा
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की खतरे को उजागर करता है और आए दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे सड़क हादसे मे कई परिवारों को उजाड़ कर रख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों का पालन तब भी नहीं कर रहे हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिमला मटोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति निरीक्षक और निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है
देश की सेवा कर चुके एक पूर्व सैनिक की इस तरह सड़क हादसे में मौत न केवल दुखद देती है बल्कि यह सिस्टम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है जरूरत है कि दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे पर रोक लग सके।
.png)

