कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहा 15 वर्षीय नावालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया क घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
स्कूल जाते समय हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नावलिंग छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दोरान डोभी- दबडा क्षेत्र के पास दो युवको ने उसे अकेला पाकर रोक लिया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और छात्रा ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गयी।
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की मेडिकल् जाँच करबाई गयी जिससे पीड़िता के ब्यान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया है कि नवालिंगो और महिलायों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस मामले में कानून के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा।
सामाजिक संगठनो मे रोष
घटना के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनो और स्थानीय लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया है उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले रास्ते पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि भबिष्य मे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़े :- हिमाचल पंचायत चुनाव पर सस्पेंस, हाईकोर्ट फ़ैंसला सुरक्षित रखा
पीड़िता तो न्याय का भरोसा
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जायेगा। साथ ही साथ आम जनता से भी अपील की गयी है कि यदि किसी को इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।
.png)
