शिमला/हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की उन तमाम किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है कि जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और अन्य सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार भी सभी लाभार्थी किसानों के लिए अपना पंजीकरण करवाना महत्वपूर्ण है और यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है इस प्रक्रिया के लिए सरकार ने 1 जनवरी 2026 से 5 जनवरी 2026 तक का विशेष समय निर्धारित किया गया है और यदि किसान इस समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो भविष्य में उन्हें मिलने वाली सम्मान निधि की राशि और अन्य कृषि सुविधाओं पर रोक लगाई जा सकती है।
पंजीकरण कहां और कैसे करवाए?
पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे आपके नजदीकी लोक मित्र केंद्रो से जोड़ा गया है और किसान को किसी भी बड़े दफ्तर के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required) : लोक मित्र केंद्र जाते समय किसान भाई अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य ले जाएं:
• आधार कार्ड: सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड आपका सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक है।
• जमाबंदी: लैंड रिकॉर्ड अपने खेत की नवीनतम जमाबंदी या भूमि संबंधी दस्तावेज साथ ले जाएं।
'यूनिक आईडी' क्यों जरूरी?
सरकार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत और किसान को एक डिजिटल पहचान देना है
• पारदर्शिता: यूनिक आईडीसी फर्जी लाभार्थियों की पहचान होगी और असली किसानों तक लाभ पहुंचेगा।
• सरकारी योजनाओं का लाभ: बीज सब्सिडी,खाद सब्सिडी, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा जैसी योजनाओं के लिए भविष्य में इसी आईडी की आवश्यकता पड़ेगी।
• सीधा भुगतान: सम्मान निधि की राशि बिना किसी रूकावट के सीधे बैंक खाते में आती रहेगी।
समय कम है 5 जनवरी 2026 है आखिरी तारीख
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के लिए केवल 5 दिनों का समय दिया गया है 1 जनवरी से शुरू होकर यह अभियान 5 जनवरी 2026 तक चलेगा जो किसान इस अवधि में पंजीकरण कराने में असमर्थ रहेंगे उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:- HPPSC SET 2026: Apply Online For Asaistant Professor hp.gov.in
किसानों के लिए विशेष सुझाव।
• स्वयं भी कर सकते हैं पंजीकरण: जागरूक किसान HP AgriStack पोर्टल (https://hpfr.agristack.gov.in) में जाकर इससे जानकारी ले सकते हैं।
निष्कर्ष: किसान सम्मान निधि केवल एक आर्थिक सहायता नहीं बल्कि किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत का फल है इस योजना का लाभ निरंतर मिलता ही रहेगा इसके लिए अपनी यूनिक आईडी को तुरंत बनवा लें देर न करें, आज ही अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपनी यूनिक आईडी बना लें खेती और किसानी से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल से जुड़े रहें जिससे आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती रहेगी।
.png)
