हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा एचपी सेट 2026: सहायक प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) एचपीपीएससी ने राज्य पात्रता परीक्षा सेट (SET) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जो हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करना चाहते हैं।
HP SET परीक्षा का महत्व
सेट परीक्षा पास करना उन अभ्यार्थियों के लिए अनिवार्य या वैकल्पित योग्यता है जो उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्यापन करना चाहते हैं यदि आप यूजीसी (UGC) या सीएसआईआर (CSIR) नेट उत्तीर्ण नहीं है तो हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए सेट एक महत्वपूर्ण विकल्प है।
HP SET 2026 में उपलब्ध विषयों की सूची
इस वर्ष आयोग कुल 22 विषयों में परीक्षा आयोजित कर रहा है इनमें मुख्य रूप से शामिल है:
विज्ञान वर्ग: केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस और एनवायरमेंटल साइंस।
मानविकी और कला: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और मनोविज्ञान।
अन्य प्रोफेशनल विषय: वाणिज्य (कॉमर्स), भूगोल, संगीत, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, पर्यटन प्रशासन, जनसंचार एवं पत्रकारिता और शिक्षा (Education)
HP SET 2026 पाठ्यक्रम (Syllabus)
एचपी सेट का पाठ्यक्रम पूरी तरह से यूजीसी और सीएसआईआर नेट के समान रखा गया है अभ्यर्थी अपना विस्तृत सिलेबस हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि पाठ्यक्रम व्यापक होता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करें और नेट के स्तर की तैयारी करें ।
HP SET 2026 आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा:
अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
समय: आवेदन की लिंक 30 जनवरी की रात 11:59 P:M तक सक्रिय रहेगी।
HP SET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
वेबसाइट: आवेदन करने के लिए आपको HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट: https://hppsc.hp.gov.in/hppsc/ पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
निर्देश पढ़े: फॉर्म भरने से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'विस्तृत विज्ञापन' और 'निर्देशों' को ध्यान से पढ़े।
पंजीकरण: यदि आप नए उपयोगकर्ता है तो अपना पंजीकरण करें आईडी पासवर्ड जनरेट करें।
फॉर्म भरे: अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और विषयों का चुनाव सावधानीपूर्वक बनाए।
शुल्क भुगतान: निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
प्रिंटआउट: भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट जरूर निकले।
यह भी पढ़े :- नए साल पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान: 2026 से दिखेगा फ़ैंसलो का असर
निष्कर्ष
हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की दिशा में यह एक अनिवार्य कदम है जो 30 जनवरी 2026 की समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित करें और तैयारी के लिए समय कम है इसलिए पाठ्यक्रम के अनुसार अभी से अपनी रणनीति बनाएं।
.png)
