हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिला के उप मंडल बड़सर के तहत बिझडी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहा राजा भरथरी मंदिर के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमे एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए है, जिसमे से दो महिलाओं स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, सोहारी गाँव के निवासी बलदेव सिंह का परिवार मोथल गाँव से वापस अपने घर सोहारी जा रहा था जब उनकी बोलेरो गाड़ी राजा भरथरी मन्दिर के पास पहुंची, तो आचनक चालक ने वाहन पर से नियत्रण खो दिया अंधेरा होने के कारण गाड़ी सीधे सड़क के नीचे गहरी खाई मे जा गिरी।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया बचवा अभियान हादसे की आवाज़ सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरन्त मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुश्तेदी दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और खुद भी बचवा कार्य में जूट गए बिझडी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलो को खाई से बहार निकाले।
घायलो की स्थिति और उपचार
सभी घायलो को तुरन्त बिझडी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलो को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी घम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि घायल 6 लोगों मे से दो महिलाओ को गंभीर चोटे आई है।
यह भी पढ़े :- कांगड़ा में नाबालिग मामला: डीएनए रिपोर्ट के आधार पर 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार। हिमाचल न्यूज़
पुलिस जाँच और संभावित कारण
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जाँच की जा रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर की कमी और अंधेरे को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन अब इस ब्लैक स्पॉट की जाँच कर रही हैं।
.png)
