नई दिल्ली
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुधवार का दिन कई मायनों में अहम भूमिका निभा रहा है एक और जहां डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है वहीं दूसरी ओर सोना वह चांदी की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी भू राजनीतिक तनाव वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का सीधा असर भारतीय मुद्रा और कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है।
डॉलर के मुकाबला रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट के साथ खुला दिन के दौरान यह 92 रुपए प्रति डॉलर की स्तर के बेहद करीब पहुंच गया और अब तक का रिकॉर्ड सबसे निचला स्तर माना जा रहा है विशेषज्ञ के अनुसार वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूत पकड़ कच्चे तेल की कीमतों पर उतार-चढ़ाव विदेशी निवेशकों की बिकवाली वैश्विक तनाव और आर्थिक मंदी की आशंका इन सभी कारणों से रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोना हुआ और महंगा, बनाया नया ऑल टाइम हाई
रुपए की कमजोरी का सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिल रहा है दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 5000 प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 1,71,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचे चुका है यह लगातार कई स्तरों से जारी तेजी का नतीजा है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
सराफा कारोबारी का कहना है कि वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग अमेरिकी डॉलर में उतार चढ़ाव वैश्विक ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद इन बजहो से निवेशक बड़े पैमाने पर सुनने की ओर रुक कर रहे हैं।
चांदी ने मचाया तहलका, एक दिन में 15000 की छलांग
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है दिल्ली सर्राफा बाजार में:
चांदी ने 15000 प्रति किलो की छलांग लगाई
385 000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया।
यह चांदी की कीमतों में लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा जब इसमें भारी तेजी दर्ज की गई मंगलवार को भी चांदी की कीमतों में 40,500 प्रति किलो की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई थी जिसे बाजार को चोंका दिया था।
वैश्विक बाजारों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर विशेषज्ञ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक सुस्ती भू- राजनीतिक तनाव, वैश्विक निवेशको का सुरक्षित परिस्थितियों की ओर झुकाव इन सभी कारणों से सोना चांदी जैसे कीमती धातु की मांग तेज हुई है भारत में रुपए की कमजोरी ने इस तेजी को और हवा दी।
डॉलर इंडेक्स और फॉरेक्स मार्केट की भूमिका forex.com के मुताबिक हाल के हाल ही दिनों में डॉलर इंडेक्स में मजबूती अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है इसका सीधा असर भारती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं पर काफी ज्यादा पड़ रहा है जिसमें भारतीय रुपया भी शामिल है।
निवेशकों के लिए लिए क्या है संकेत
बाजार निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्थिरता बनी रहेगी डॉलर मजबूत होता रहेगा और भू- राजनीतिक तनाव भी कम नहीं होंगे तब तक सोना चांदी की कीमतों में नमी की संभावना बहुत ही कम है हालांकि वे विशेषज्ञ को सलाह दे रहे हैं कि जल्दबाजी में बड़ा निवेश न करें और बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखें लंबी अवधि के नजरिए से ही निवेश का फैसला ले ले ताकि अपने धन को सुरक्षित रखा जा सके।
आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर
सोने चांदी की कीमतों में इस रिकॉर्ड तेजी का असर शादी विवाह की खरीदारी पर और आभूषण उद्योग और आम उपभोक्ताओं पर साफ दिखाई देगा और ऊँची कीमतों के कारण आभूषणों की मांग में कुछ हद तक कमी आने की संभावना भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- बंजार में 4 फरवरी को रोजगार मेला, TATA कंपनियां देगी युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका
अर्थशास्त्रियों के अनुसार आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करेंगे यदि डॉलर में और मजबूती आती है तो रुपया और दवाव में आ सकता है और इससे सोना चांदी की कीमतों कीमतें और ऊंचाई छू सकती है।
डॉलर के मुकाबले रुपए की ऐतिहासिक गिरावट और सोना चांदी की रिकॉर्ड तोड़ तेजी ने बाजार में हलचल सी मचा रख दी है यह स्थिति न सिर्फ निवेश को बल्कि आम जनता के लिए भी काफी चिंता की बात है और चिंता का विषय भी माना जा रहा है आने वाले समय में वैश्विक संकेतों पर भी सभी की नजर नज़रें टिकी रहेगी।
.png)

