सिरमौर|हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, 'हरिपुरधार' क्षेत्र में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि का यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
300 मीटर गहरी खाई में गिरी 'जीत कोच बस'
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस 'जीत कोच' शिमला से कूपवी की ओर जा रही थी जैसे ही बस हरिपुरधार बाजार से कुछ दूरी पहुंची अचानक बस नियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए जिससे मौके की भयावह तस्वीर सामने आई।
घायलो को हरिपुरधार अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य में जुट गए घायलो को तुरंत हरिपुरधार अस्पताल में पहुंचाया गया फिलहाल घायलो की संख्या का आकडा पूर्ण रूप सामने नहीं आया है लेकिन बस के खचाखच भरी होने के कारण बस के एसिडेंट की बात कही जा रही है।
हादसे के कारण की जाँच जारी
इस भीषण हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति या तकनीकी खराबी की शंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- कुल्लू में 15 वर्षीय नावालिंग छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल जाते समय वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार
विधायक विनय कुमार ने जताया शोक
रेणुका जी से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का यह हादसा अत्यंत पीड़ा दायक है इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की दिव्यांग आत्माओं को शांति और घायलो को शीघ्र स्वास्थ्य मिल सके।
.png)
