शिमला/हिमाचल प्रदेश: नए वर्ष की अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित आवास में बधाई देने बालों का तांता लगा रहा इस मोके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीन वर्ष पहले उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन की सोच के साथ सत्ता में आई थी इस दौरान आप जनता के हित में कई कठोर लेकिन जरूरी नीतिगत फैसले लिए गए जिनका वास्तविक लाभ वर्ष 2026 से प्रदेशवासियों को मिलना शुरू होगा।
पूर्व सरकार सरकार पर कर्ज छोड़ने का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर लगभग '75000 करोड रुपए' का कर्ज और करीब '10000 करोड रुपए' की देनदारी छोड़कर गई थी इन गंभीर आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वर्तमान सरकार ने वित्तीय अनुशासन के साथ काम किया और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया।
जनहित में नियम बदलने से पीछे नहीं हटेगी सरकार
सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि यदि जनता के हित में लिए गए फैसलों के रास्ते में कोई नियम या कानून बाधा बनता है तो सरकार उसे बदलने से पीछे नहीं हटेगी उन्होंने अपने फैसले की तुलना 'आंवले' से करते हुए कहा।
युवाओं के लिए लिए रोजगार और नशे के खिलाफ सख्ती
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि नए साल में युवाओं के लिए रोजगार के नए अफसर सृजित किए जाएंगे इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का संदेश देते हुए कहा नशाखोरो की कमर तोड़ी जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
जलवायु परिवर्तन और व्यवस्था सुधार पर जोर
सीएम सुक्खू ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई और कहा कि सरकार ने पिछले 40 वर्षों से चली आ रही कई व्यवस्थाओं में कड़े लेकिन जरूरी बदलाव किए हैं इनका सकारात्मक असर आने वाले समय में प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
2032 तक समृद्ध हिमाचल का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहां है कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है और सरकार का लक्ष्य है कि:• 2022 तक हिमाचल प्रदेश असम निर्भर बने ।
• 2032 तक प्रदेश एक समृद्ध राज्यों के रूप में स्थापित हो।
यह भी पढ़े :- IGMC Shimla विवाद: अर्जुन पवार की पहचान पर खुलासा, टीचर नहीं कैफे संचालक
1500 करोड़ की केंद्रीय सहायता की उम्मीद
मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने यह भी उम्मीद लगाई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए घोषित 1500 करोड रुपए की सहायता राशि नए साल में प्रदेश को अवश्य प्राप्त होगी जिससे विकास कार्य को और गति मिलेगी। निष्कर्ष
नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू का यह संदेश साफ है कि सरकार ने जो फैसले लिए हैं वे भविष्य को ध्यान में रखकर किए गए हैं और आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाएंगे।
.png)

