बंजार (कुल्लू)
हिमाचल प्रदेश के बंजार क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है जिसमें स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जुड़ने के उद्देश्यों से मां अंबिका आईटीआई सिधवा बंजार के तत्वाधान में 4 फरवरी 2026 को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यह रोजगार मेला YAZAKI संस्थान परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा समूह की औद्योगिक कंपनी भाग लेगी इस रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षित और कुशल युवाओं को बिना किसी लंबी प्रक्रिया के सीधे रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा और आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में युवाओं को इस मेले में भाग लेने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
टाटा की नामी कंपनियां लेगी हिस्सा
रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश की जानी-मानी कंपनियां भी भाग लेगी मेले में मुख्य रूप से:
• TATA YAZAKI अहमदाबाद (गुजरात)
• TATA JASMINE बेंगलुरु (कर्नाटक)
जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी यह कंपनियां युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थाई और सुरक्षित रोजगार भी प्रदान करेगी।
लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अवसर
इस रोजगार मेले में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के लिए रोजगार का अवसर यहां पर उपलब्ध करवाया जाएगा आयोजकों के अनुसार यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और योग्य विद्यार्थियों का ऑन द स्पॉट मोके पर ही चयन कर दिया जाएगा।
TATA YAZAKI में वेतन और योग्यता
TATA YAZAKI Company द्वारा:
•योग्यता 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण युवक
•वेतन 20000 प्रतिमाह
•ओवर टाइम 150 प्रति घंटा
•अतिरिक्त कार्य प्रतिदिन 2 से 4 घंटे कार्यकाल
•कार्य स्थल अहमदाबाद गुजरात
चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ ओवरटाइम की सुविधा भी प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आय में और बढ़ोतरी की जा सकती है।
TATA JASMINE में युवतियों के लिए अवसर
TATA JASMINE Company द्वारा विशेष रूप से युबतियो के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा
• 10वीं 12वीं उत्तीर्ण युवतिया: 15,500 प्रतिमाह
• स्नातक (ग्रेजुएट) युवतियां: 18000 प्रतिमा
• कार्यस्थल बेंगलुरु कर्नाटक
यह अफसर उन युवतियों के लिए खास है जो निजी क्षेत्र में सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार की तलाश में है।
जॉइनिंग डेट पहले से ही तय
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग तिथि 14 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित कर दी गई है यानी चयन के तुरंत बाद युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
संस्थान प्रबंधन ने सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि रोजगार मेले में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे और अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ में लानी होगी:
• 2 पासपोर्ट साइज फोटो
• 10वीं / 12वीं / आईटीआई डिप्लोमा / स्नातक प्रमाण पत्र / आधार कार्ड / बोनाफाइड प्रमाण पत्र / बायोडाटा (रिज्यूम)
इस रोजगार मेले मे बिना दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। जिस अभ्यर्थी के पास उपयुक्त दस्तावेज नहीं होंगे तो उसे भर्ती में शामिल नहीं किया जा जाएगा
ऑन-द-स्पॉट भर्ती से मिलेगा बड़ा फायदा
इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी विशेष बात यह है कि इस रोजगार में योग्य उम्मीदवारों की मौके पर ही भर्ती की जाएगी इससे युवाओं को बार-बार इंटरव्यू देने या लंबी चेन प्रक्रिया से गुजरने की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी उनका ऑन द स्पॉट ही भर्ती कर दिया जाएगा नहीं तो रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:- हिमाचल में 1 फरवरी से पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियां समाप्त, जल्द ही शुरू हो सकते हैं चुनाव
स्थानीय युवाओं के लिए के लिए बड़ा अवसर
बंजार और आसपास के क्षेत्र के लिए यह रोजगार मेला बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्र की युवाओं को अक्सर बड़े शहरों तक पहुंचने में कठिनाई होती है लेकिन यह मेला उन्हें अपने क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा मौका देगा।
संस्थान प्रबंधन की अपील
मां अंबिका आईटीआई बंजार के प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और 4 फरवरी 2026 की सुबह 10:00 बजे संस्थान परिसर में समय पर पहुंचे ताकि इस रोजगार मेले का हिस्सा बन सके।
बंजार में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला न केवल युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है बल्कि क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका यह निभाएगा और निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ मिलकर युवा अपने भविष्य को सुरक्षित और मजबूत भी बना सकते है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल नंबर 94189 15924, 98 174 14041 कार्यालय नंबर 01903 2994 14
.png)

