कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित 'डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा' से गंभीर और चिंताजनक मामला देखने को मिला है यहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चों को जन्म दिया है जिसके बाद पुलिस ने 'पोक्सो एक्ट' के तहत मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है पीड़िता ने फिलहाल बच्चों के पिता के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी है जिससे मामले को गंभीरता से देखा जा सकता है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश भी जारी कर दी गई है।
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग से जुड़ा हुआ मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के अंतर्गत आता है मामले को लेकर 'गगल थाना' में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया है कि आरोपी की पहचान के लिए 'डीएनए जांच' करवाई जा रही है और मेडिकल सैंपल सुरक्षित रूप से एकत्र कर लिए गए हैं 'डीएनए रिपोर्ट' के आधार पर आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
माँ और नवजात की हालत स्थिर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़िता को प्रसव पीड़ा की चलते टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसने बच्चे को जन्म दिया फिलहाल माँ और नवजात दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है,अस्पताल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और पुलिस भी हर संभव सहयोग कर रही है
काउंसलिंग के बाद दर्ज होंगे बयान
पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है और इसके बाद उसके विस्तृत बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ और तकनीकी जांच भी करवाई जाएगी।
यह भी पढ़े :- किसान यूनीक फार्मर आईडी अनिवार्य| 5 जनवरी 2026 अंतिम तारीख| PM Kisan Update हिमाचल
समाज और प्रशासन के लिए गंभीर सवाल
यह मामला एक बार फिर से दिवाली को नावालिंगो की सुरक्षा सामाजिक जागरुकता और पारिवारिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है, स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि दोषी को भी कड़ी सजा देने की मांग की गई है।
निष्कर्ष: नाबालिग़ से जुड़ा यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चेतावनी है प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को पूर्णतया न्याय दिलवाया जाएगा।
.png)
