एक बेहद दर्दनाक और दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है जो कि मध्य प्रदेश के सागर जिला की बताई जा रही है जिसने पूरे इलाके को स्तंव्ध कर दिया गया है यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने चारों मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया गया है और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई यह घटना न केवल मानवता को झकझोर देने वाली है बल्कि समाज में बेटा - बेटी के भेदभाव और पारिवारिक तनाव जैसे गंभीर समस्याओं को भी उजागर करती है। ।।।
महिला और चारों बच्चियों की मौत से मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान सविता लोधी उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि महिला की चार बेटियां थी सबसे बड़ी करीब 7 वर्ष की थी और दूसरी और तीसरी बेटी उस छोटी उम्र की थी जबकि सबसे छोटी बच्ची की उम्र महज 5 महीने की बताई जा रही है गुरुवार सुबह जब यह घटना सामने आई तो पूरे गांव में सनसनी सी फैल गई, ग्रामीण और परिजनों के बीच मातम का माहौल बन गया।
चौथी बार बेटी होने से बढ़ा पारिवारिक तनाव
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की परिवार में लंबे समय से काफी तनाव की स्थिति बनी हुई थी और बताया जा रहा है की चौथी बार भी बेटी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था और कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था और स्थानीय लोगों का यह कहना भी है कि परिवार में बेटे की चाहत को लेकर महिला मानसिक तनाव में रहती थी इसी तनाव के कारण यह दर्दनाक घटना सामने आई।
पति पिछले एक साल से घर नहीं लौटा
परिवार के लोगों ने बताया कि महिला का पति पिछले लगभग 1 साल से घर से बाहर है और वह घर नहीं आया वह बाहर रहकर काम करता था और घर कम ही आता रहता था यह घटना से पहले भी महिला की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी जिसमें दोनों के बीच बहस होने की बात सामने आई है बताया जा रहा है कि इस बहस के बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने फोन की सिम भी तोड़ दी थी।
सुबह खेत में मिला महिला का शव
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब गुरुवार सुबह परिवार के लोग महिला को खोजते हुए खेत की ओर जा पहुंचे और वहां उन्होंने देखा कि महिला का शव एक पेड़ से लटका हुआ था यह दृश्य को देखकर परिजन और ग्रामीण दंग रह गए इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी गई है।
कुएं में मिले चारों बच्चों के शव
जब ग्रामीणों ने आसपास की क्षेत्र की जांच की तो पास में स्थित एक गहरे कुएं में चारों बच्चों के शव दिखाई दिए यह देखकर गांव में चीख - पुकार मच गई थी इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चियों के शव कुएं से बाहर निकाल दिए गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर आ पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या और हत्या का प्रतीत हो रहा है।
पारिवारिक विवाद को माना जा रहा है कारण
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला सामने आया है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और बेटे की चाहत की बड़ी वजह हो सकती है हालांकि पुलिस अभी इस मामले की हर पहलू से भी जांच कर रही है और पुलिस का यह कहना है की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह को स्पष्ट कर पाएगी।
समाज के लिए बड़ा सवाल यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है और आज भी कई जगह पर बेटियों को बोझ समझा जाता है और बेटे की चाहत को लेकर परिवारों में तनाव पैदा हो जाता है विशेषज्ञ का कहना है कि ऐसे मामले को रोकने के लिए समाज में जागरुकता बढ़ाने की काफी जरूरत है।
ग्रामीणों में शोक का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि इतनी दुखद घटना उनके गांव में घट भी सकती है चार मासूम बच्चियों की मौत ने हर हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए हैं।
यह भी पढ़े :- Kullu News: बंजार की चेताली खेलेगी Youth National Volleyball Championship U-21
मध्य प्रदेश के सागर जिले की यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है एक मां द्वारा अपनी ही चार मासूम बेटियों की हत्या और फिर आत्महत्या कर लेना समाज के लिए एक बहुत बड़ा सवाल सामने आया है यह घटना बताती है कि पारिवारिक तनाव, सामाजिक दबाव और बेटे की चाहत जैसी सोच आज भी कई परिवारों को प्रभावित कर रही है फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही की तैयारी भी की जा रही है
.png)
