हिमाचल देश की पर्यटन नगरी मनाली और उसके आसपास के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश हो रही बर्फबारी के कारण प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए ही यह बड़ा फैसला लिया गया है और पुलिस प्रशासन ने अटल टनल के आसपास सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए सोलंग वैली बैरियर से आगे 4x2 वाहनों और दो पहियों वाहनों के आवागमन पर अस्थाई रूप से रोग लगा दी गई है यह निर्णय अचानक बढ़ी बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति को देखते हुए ही लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो सके।
लगातार बर्फबारी से बदली सड़क की स्थिति
पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम लगातार खराब बना हुआ है और विशेष रूप से मनाली और अटल टनल के पास के इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज अभी की जा रही है इस बर्फबारी के कारण सड़कों पर मोटी परत जम गई है और जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है स्थानीय प्रशासन के अनुसार सड़क की अत्यधिक फ़िसलन होने के कारण सामान्य वाहनों के लिए सफर करना असुरक्षित हो गया है।
4X2 और दो पहियों बहनों पर लगी रोक
स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एतिहासिक कदम उठाते हुए सोलंग बैरियर से आगे 4X2 वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए रोक लगा दी गई है यह रोड के फिसलन अस्थाई रूप से लगाई गई है और मौसम की स्थित सामान्य होने के बाद ही इसे हटाया जा सकता है।
डीएसपी मनाली ने दी जानकारी
इस संवन्ध में जानकारी देते हुए 'केडी शर्मा' ने यह बताया है कि अटल टनल और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उन्होंने कहा है कि सड़क की वर्तमान स्थिति 4X2 वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही सोलंग बैरियर से आगे इन वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है।
केवल 4X4 बहनों को दे दी गई अनुमति
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए ऊपरी क्षेत्रों की ओर जाना पड़े तो केवल 4X4 वाहनों का ही उपयोग किया जाए 4X4 वाहन बर्फीली सड़कों पर बेहतर पकड़ और नियंत्रण रखते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।
यह भी पढ़े :- दिल दहला देने वाली घटना: चौथी बार बेटी होने पर मां ने चारों बेटियों को कुएं में फेंक, फिर खुद लगाई फांसी
पर्यटकों से भी की गई अपील
मनाली पुलिस ने पर्यटकों से विशेष अपील की गई है कि वे मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही अनावश्यक रूप से ऊपरी क्षेत्रों की ओर यात्रा करने से बचें क्योंकि हर साल सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के दौरान कई पर्यटक बिना प्राप्त तैयारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चले जाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है जिससे जान का नुकसान भी हो सकता है पुलिस का यह कहना है कि पर्यटकों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का भी पालन करना चाहिए।
पर्यटक पर पड़ सकता है असर
मनाली और अटल टनल क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है यहां सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं हालांकि सुरक्षा कारणों से वाहनों पर लगाई गई इस अस्थाई रोक का असर पर्यटक गतिविधियों पर भी पड सकता है फिर भी प्रशासन का यह कहना है कि लोगों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीम लगातार सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई है मौसम सामान्य होने पर सड़क की स्थिति सुरक्षित होने के बाद ही यातायात को पूरी तरह से बहाल किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- मंडी में हैरान करने वाली घटना: मोबाइल फोन चलाने पर पति ने टोका, पत्नी ने उबलता दूध फेंका
मनाली और अटल टनल के आसपास लगातार हो रही बर्फबारी ने सड़क की स्थिति को काफी जोखिम भरा बना दिया गया है और इसी कारण प्रशासन ने सोलग बैरियर के आगे 4X2 वाहनों और दो पहियों बहनों के आवागमन पर अस्थाई रूप लगा दी गई है और पुलिस ने पर्यटकों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए केवल 4X4 वाहनों का उपयोग करने की अपील भी कर दी गई है जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता तो तब तक सड़क स्थिति सुरक्षित नहीं हो जाती तब तक यह रोक जारी रहने की संभावना है
.png)
