चंबा/हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसने मानवता और कानून व्यवस्था दोनों को ही झंझोर कर रख दिया गया है और यहां एक व्यक्ति एक नाबालिग लड़की को अपनी पत्नी बता कर अस्पताल लेकर पहुंचा और लेकिन डॉक्टरों की सतर्कता से बड़ा खुलासा सामने आया जांच के दौरान पता चला की लड़की नाबालिग बल्कि गर्भवती भी है इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में भारी रोष देखा जा रहा है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ 'पोक्सो एक्ट' (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच भी शुरू कर दी गई है।
पत्नी बताकर अस्पताल लाया आरोपी
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति चंबा जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक लड़की को लेकर आ पहुंचा और उसने डॉक्टर को यह बताया कि वह उसकी पत्नी है और उसे स्वास्थ्य जांच की जरूरत है और शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था लेकिन डॉक्टरों को लड़की की उम्र और शारीरिक स्थिति पर संदेह हो गया था और डॉक्टरों ने जब लड़की से अलग से बातचीत की तो सच्चाई सामने आई और दस्तावेजों की जांच करके फिर पूरी सच्चाई सामने आने लगी पूछताछ के दौरान पता चला की लड़की की आयु 18 वर्ष से कम है।
डॉक्टरों की सतर्कता से हुआ बड़ा खुलासा
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने लड़की की शारीरिक जांच की तो यह पता चला कि वह गर्भवती है और जब डॉक्टरों ने आरोपी से इस बारे में सवाल किया तो जवाब संतोषजनक नहीं दे पाई इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बिना देर किए ही स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर आ पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और डॉक्टर की सतर्कता और समझदारी के कारण इस गंभीर मामले का भी पर्दाफाश हो गया।
नाबालिग के साथ गंभीर अपराध
जांच में यह सामने आया की लड़की अभी विवाह योग्य भी नहीं हुई है और भारतीय कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ विवाह करना है या यौन संबंध बनाना अपराध है इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 'पोक्सो एक्ट' बाल विवाह निषेध अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं के तहत यह मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग की सहमति का इस मामले में कोई कानूनी महत्व भी नहीं है क्योंकि कानून के अनुसार नाबालिग की सहमति मान्य नहीं होती है।
यह भी पढ़े :- Nirmand Missing case: अस्पताल जाने निकली थी, बस में बैठते दिखी और फिर लापता शिमला के निरमंड से रहस्यमय गुमशुदगी
पुलिस कर रही गहन जांच
चंबा पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे या में उन्हें इस बारे में कोई जानकारी थी और पुलिस अधीक्षक ने यह बताया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसे जल्द ही अदालत में पेश कर दिया जाएगा।
इलाके में रोष
जैसे ही यह मामला सामने आया तो इलाके के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और अन्य लोगों का यह कहना है की नाबालिग के साथ इस तरह की घटनाएं समाज के लिए भी चिंताजनक है और लोगों ने यह भी मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह का कोई भी अपराध न कर सके ऐसे अपराध करने से पहले अपराधी पहले सुबह 100 बार सोचें।
नाबालिग की सुरक्षा प्राथमिकता
फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षा में ले लिया गया है और उसका मेडिकल प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है साथ ही उसके बयान भी दर्ज किये जा रहे हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और प्रशासन का यह भी कहना है की नाबालिग के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले को संभाला जा रहा है।
यह भी पढ़े :- Middle East Crisis: विदेशो मे फंसे हिमाचलियों के लिए विक्रम आदित्य सिंह ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है जो नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाए और डॉक्टर और पुलिस की सतर्कता के कारण यह मामला सामने आ पाया है नहीं तो शायद यह अपराध लंबी समय तक छुपा रहता और विशेषज्ञ का यह कहना है कि समाज में जागरूकता बढ़ाने की काफी जरूरत है ताकि ऐसे मामले को समय पर ही रोका जा सके।
.png)
