शिमला न्यूज़/हिमाचल प्रदेश न्यूज़
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक चिंता जनक मामला सामने आया है जिसमें निरमंड थाना के क्षेत्र के अंतर्गत जटेर गांव में रहने वाली एक विवाहित स्त्री रहस्यमय स्थितियों से लापता बताई जा रही है जिसमें महिला की पहचान प्रियांशी के रूप में हुई है जो 2 मार्च की सुबह घर से अस्पताल जाने की बात कह कर घर से निकली थी और उसके बाद से उनका कोई भी पता नहीं लग पाया है यह मामला अब Shimla missing women case के रूप में चर्चा में चल रहा है और पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की पुरी जानकारी
परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 मार्च की सुबह करीब 9:00 बजे प्रियांशी घर से यह कहकर निकल गई थी कि वह निरमंड अस्पताल में चेकअप के लिए जा रही है और परिवार का यह कहना है कि जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उन्हें चिंता सताने लगी और उन्होंने पहले परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ शुरू कर दी लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो अंततः निरमंड थाने में उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
बस स्टैंड पर आखिरी बार दिखी
जांच के दौरान सामने यह आया है कि प्रियांशिका को आखरी बार 2 मार्च की सुबह लगभग 11:30 बजे निरमंड बस स्टैंड पर देखा गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह वहां से किसी बस में सवार हुई थी हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस दिशा में जा रही थी और उनका अंतिम गंतव्य क्या था पुलिस ने अब इस पहलू पर विशेष ध्यान दे रही है कि बस संचालकों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दिया गया है जांच के तहत पुलिस निरमंड बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और बस चालकों और परिचालकों से भी पूछताछ भी जारी की गई है संभावित रूट की जानकारी अभी जुटा रहे हैं मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच भी चली हुई है पुलिस का यह कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और हर संभव प्रयास भी किया जाएगा।
परिवार की भावुक अपिल
लापता महिला के परिजनों ने आम जनता से भावुक अपील की गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने 2 मार्च को उनके साथ या उसके साथ प्रियाशिका को कहीं देखा हो तो उनके वर्तमान ठिकाने के बारे में कोई भी छोटी बड़ी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें परिवार के अनुसार वह एक शांत स्वभाव की महिला है और बिना बताए कहीं जाने की संभावना उनकी बहुत ही कम है।
संपर्क नंबर किया जारी
पुलिस ने मामले से जुड़े किसी भी सुराग के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं ASI संजय कुमार 98160 41826 और अन्य संपर्क नंबर 85805 70320 अथवा 78382 43570 पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए यह कहा गया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि जिससे महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े :- Middle East Crisis: विदेशो मे फंसे हिमाचलियों के लिए विक्रम आदित्य सिंह ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना
इस घटना के बाद निरमंड और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों द्वारा इस रहस्यमई गुमशुदगी को लेकर काफी चर्चा चली हुई है कई लोगों का यह कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में सुरक्षा की भावना को भी पैदा करती है और प्रशासन को ऐसी घटना की रोकथाम के लिए काफी हद तक ठोस कदम उठाने चाहिए।
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचे
पुलिस ने आम जनता से यह भी अपील की गई है कि वह इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की पोस्ट जानकारी अफवाह सोशल मीडिया में साँझा ना करें केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और जितना हो सके जांच में सहयोग दे ताकि महिला का पता जल्द से जल्द लगाया जा सके।
यह भी पढ़े :- SDM शिमला ओशिन शर्मा विवाद: HAS अधिकारी ने डीएक्टिवेट किए सोशल मीडिया अकाउंट्स, जिम सप्लीमेंट प्रमोशन पर उठे सवाल
निरमंड थाना क्षेत्र से सामने आया यह Himachal Missing Women Case पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है और प्रियांशिका की अचानक लापता होने से परिवार अभी सदमे में है और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए परिजन बैठे हुए हैं पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागो के आधार पर महिला का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है अब सब की निगाहें जांच के नतीजे पर टिकी हुई है कि परिवार और प्रशासन दोनों को उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और महिला को सुरक्षित घर वापसी हो।
.png)
