कर्नाटक:- कर्नाटक के हुबली से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को झंझोर कर रख दिया गया है यहां एक पिता ने समाज की झूठी इज्जत और जातिगत नफरत के नाम पर अपनी ही 19 वर्ष की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी, बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी ही मनपसंद के एक दलित युवक से ही प्रेम विवाह किया था।
मृतिका 'मान्या पाटिल' जो 6 महीने की गर्भवती थी उसने अपने पति के साथ एक नई जिंदगी शुरू करने का सपना देख रही थी लेकिन समाज की वेडियो और परिवार की सोच उसके और उसके अजन्मे बच्चे की मौत का कारण बन गई।
प्रेम विवाह बना मौत की वजह
यह कहानी मई 2025 में शुरू हुई थी जब मान्या पाटिल ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक दलित युवक से शादी कर ली, परिवार को यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था, शादी के बाद मान्या को अपने ही घर वालों से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी अपनी जान बचाने के लिए मान्या अपने पति के साथ हुबली छोड़कर करीब 100 किलोमीटर दूर हावेरी जिले में रहने चली गई, बही दोनों एक नई शुरुआत कर रहें थे और मान्या पाटिल मां बनने वाली थी।गांव में लौटना पड़ा भारी
शादी के 7 महीने बाद 21 दिसंबर को यह जोड़ा पहली बार अपने गांव वापस लौटा उन्हें लगा था कि वक्त के साथ परिवार का गुस्सा शांत हो गया होगा लेकिन 21 दिसंबर की सुबह हालत बद से बदतर हो गए मान्या के पिता और अन्य लोगों ने पहले उसके पति और ससुर पर हमला करने की कोशिश की जान बचाने के लिए वह खेतों में छुप गए लेकिन गर्भवती मान्या घर में ही घिर गई। रोंगटे खड़े कर देने वाला हमला
रविवार शाम करीब 6:30 बजे मान्या के पिता के नेतृत्व में दर्जनों लोग लोहे के पाइप और धारदार हथियारों के साथ उसके ससुराल में घुस आए 6 महीने की गर्भवती मान्या अपनी जान की भीख मांगती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसीना हमलावरों ने मान्या पर तब तक बार किया जब तक वह भी बेसुध होकर गिर नहीं गई उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, इस हमले में मान्या के गर्भ में पल रहा 6 महीने के मासूम भी दुनिया देखने से पहले ही खत्म हो गया।यह भी पढ़े:- IGMC शिमला में डॉक्टर की गुंडागर्दी? बेहोश मरीज के साथ मारपीट पर बवाल
.png)
