कुल्लू(हिमाचल प्रदेश):- हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में अनुसूचित जाति से संबंधित एक महिला की संगीन मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झंझोर कर रख दिया है प्रभावित तौर पर इस मामले को आत्महत्या करार कर दिया गया है लेकिन बाद में जांच में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या किए जाने के गंभीर तथ्य सामने आए हैं।
सबको आत्महत्या दिखाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार महिला का शब जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था स्थानीय लोगों ने शुरू से ही इसे आत्महत्या करने से इनकार किया और हत्या की आशंका जताई है इसके बावजूद पुलिस की प्रारंभिक जांच में भारी लापरवाही सामने आई जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ की शंका भी जताई गई।
पति भी रहा शक के घेरे में, बाद में छोड़ा गया
मामले में मृतका के पति को भी पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया इस कार्यवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीण और महिला मंडलों में भारी रोष देखने को मिला। घटना के डेढ़ महीने बाद सक्रिय हुई जांच
घटना के करीब डेढ़ महीने बाद मामले ने तूल पकड़ा, जब स्थानीय ग्रामीण महिला मंडलों और राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद आयोग की अध्यक्ष में सेज के बहुउद्देशीय भवन में मामले की सुनवाई की गई।आयोग ने माना - जांच में गंभीर लापरवाही
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने मामले को बेहद दुखद और शर्मनाक बताया आयोग की जांच में पाया गया कि:
• पुलिस ने समय पर सही धाराएं नहीं लगे
• पोस्टमार्टम प्रक्रिया मानकों के अनुरूप नहीं हुई
• घटनास्थल को सुरक्षित नहीं किया गया है
• गवाहों को धमकाने की शिकायतें भी सामने आई
चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार, जुर्म कबूल
आयोग और जनता के दबाव के बाद पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।यह भी पढ़े :- अपनी पसंद से शादी करने वाली 6 महीने की गर्भवती बेटी की पिता ने की बेरहमी से हत्या
.png)
