कुल्लू (बंजार): हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का प्रस्तावित एक दिवसीय बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है सरकारी सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ भारतीयों सेना द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्पन्न हुए सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम एयरपोर्ट सील करने के निर्देश
बताया जा रहा है कि देर रात पाकिस्तान के साथ शुरू हुआ सैन्य ऑपरेशन के मध्य नजर केंद्रीय सरकार ने देशभर में एक विशेष हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है इस एडवाइजरी के अंतर्गत सभी प्रमुख एयरपोर्ट को सील करने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक - चौबंद करने का निर्देश दिया गया है सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विप मूवमेंट को फिर भी फिलहाल टालने की सलाह दी गई है जनता की सुविधा के लिए लिया गया फैसला बंजार की जनता को सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सुरक्षा कानून और जनहित
को ध्यान में ध्यान में रखते हुए रद्द किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम आगामी समय के लिए स्थगित किया गया है और नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
यह भी पढ़े :- 12वीं की स्कूली छात्रा का गैंगरैप, Video भी बनाया, चार अपराधी गिरफ्तार
क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'
बीते कुछ समय से सीमा पर बढ़ती हलचल और आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कड़ी कार्यवाही शुरू की है इसी के चलते पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है मुख्य बिंदु द्वारा रद्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और लोक निर्माण मंत्री का बंजार दौरा स्थगित का कारण पाकिस्तान के साथ जारी ऑपरेशन सिंदूर और सुरक्षा अलर्ट एडवाइजरी केंद्र सरकार ने हवाई अड्डों को सीमावर्ती क्षेत्र के लिए निर्देश अगला कार्यक्रम नई तारीख की जानकारी जल्दी साझा की जाएगी।
.png)