Mandi suicide case: मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है और पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है और जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब 4:00 बजे महिला ने भ्यूली पुल से व्यास नदी में छलांग लगा दी।
महिला को छलांग लगाते देखा वहां पर मौजूद व्यक्तियों ने तुरंत व्यास नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाला महिला को बेहोश समझकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया और लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया महिला की पहचान सुधा पूरी पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मी बाजार जोगिंदर नगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले ही सुधा ने अपने पति के लिए दोपहर का खाना बनाया था और वह खुद दुकान पर खाना छोड़ने के बाद घर वापस गई थी और फिर दोपहर के करीब 1:00 बजे वह घर से बाहर चली गई घर के सारे दरवाजे खिड़कियां खुली हुई थी और घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसी को अचानक शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना उसके पति को दे दी और इसके बाद सुधा की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पाया।
देर शाम को उसका शब्द मंडी में व्यास नदी में मिलने से परिवार के सदस्यों की होश उड़ गए और एसपी मंडी साक्षी शर्मा ने बताया है की मंडी शहर की भ्यूली पुल से एक महिला ने व्यास नदी में छलांग लगा दी गई और महिला की मौत हो चुकी है और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
