शिमला : सामान्य ज्ञान पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब प्रार्थना सभा में अब समाचार पत्रों की खबरे पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आदेश पर शिक्षा विभाग इस संबंध में यह दिशा निर्देश तैयार कर दिया रहा है। और विद्यार्थी क्रमवार प्रार्थना सभा में ही प्रमुख समाचारों के शीर्षक पर पढ़कर सुनाएंगे, ताकि छात्र छात्राओं का भी सामान्य ज्ञान बढ़े।
क्यों पड़ी इस पहल की जरूरत?
कुल्लू जिले के बागा सराहन के दौरे में स्कूल के ओचक निरीक्षण के दौरान सीएम ने विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान का नियमित टेस्ट लेने के निर्देश दिए थे।बागा सराहन में रात्रि ठहराव के बाद अगली सुबह सीएम स्थानीय स्कूलों की प्रार्थना सभा में शामिल हुए । मुख्यमंत्री , राष्ट्रपति व राष्ट्रीय राजधानी का नाम विद्यार्थियों को पता न होने पर सी ने चिंता जताते हुए अफसरों को इस पर काम करने के निर्देश दिए थे। अब शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी दिशा निर्देश तैयार करने में जुट गए है ।
शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन: मुख्य बिंदु
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि सीएम के आदेश पर विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश तैयार कर रहे है। हर बच्चा क्रमवार प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों की हेडलाइंस पढ़ेंगे, ताकि विद्यार्थी प्रदेश और देश विदेश के घटनाक्रम से अपडेट हो सके।
यह भी पढ़े :- घूमने आए सैलानियों की टैंपो ट्रेवलर हुई हादसे की शिकार, 2 लोगों की मौत और 22 घायल
निष्कर्ष: व्यवस्था परिवर्तन की ओर एक और कदम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सूक्खु जी की यह पहल राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों के भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है जो की 25 जून 2025 से इस आदेश को शक्ति से लागू करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
.png)
